ब्रेकिंग
तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?

वैशाली में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 पुड़िया स्मैक और 180 लीटर देसी शराब बरामद

वैशाली के महनार में पुलिस ने हसनपुर से 23 पुड़िया कोटा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गोरीगामा में बाइक पर लदी 180 लीटर देसी शराब जब्त की गई। शराब मामले में दो आरोपियों की तलाश जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर में छापेमारी कर पुलिस ने सूखा नशा की 23 पुड़िया के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गोरीगामा में एक बाइक पर लदी 180 लीटर देसी शराब बरामद की गई। शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया।


मंगलवार को प्रेसवार्ता कर महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


हसनपुर से दो युवक गिरफ्तार


एसडीपीओ के अनुसार, सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर हसनपुर में छापेमारी की गई। इस दौरान अमन कुमार और लक्की कुमार को सूखा नशा (कोटा) की 23 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया गया।


वहीं, गोरीगामा में पुलिस ने बाइक पर लदी 180 लीटर देसी शराब जब्त की। इस मामले में फरार आरोपियों नीतीश राय और पंकज पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


पहले भी हुई कार्रवाई, कई आरोपी भेजे गए जेल

एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार को अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र में 36 डिब्बी कोटा के साथ पकड़े गए कारोबारी संतोष कुमार राय को जेल भेज दिया गया है। वहीं, सहदेई थाना क्षेत्र में 88 डिब्बी कोटा के साथ गिरफ्तार तीन आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, पिछले दो दिनों में महनार अनुमंडल क्षेत्र में तीन स्थानों और सहदेई में एक स्थान पर कार्रवाई की गई है।


15 दिनों में पुलिस को मिलीं 14 सफलताएं

एसडीपीओ ने बताया कि महनार अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम 10 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पिछले 15 दिनों में नशा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को 14 सफलताएं मिली हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।


टैग्स