ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

Bihar News: सासाराम में रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Bihar News: सासाराम में रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का शव मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। गले पर गमछा और सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी...

Bihar News: सासाराम में रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: सासाराम से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला गयाजी–डीडीयू मुगलसराय रेलखंड के शिवसागर रोड रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का शव पड़ा देखा गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस और रेल प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत युवती के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। साथ ही उसके गले में गमछा लिपटा हुआ मिला है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया होगा, ताकि इसे दुर्घटना या ट्रेन से कटने का मामला दिखाया जा सके।


फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है और आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि किसी लापता युवती की जानकारी मिल सके। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है और हर एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच जारी है और जल्द ही पूरी घटना का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।