ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

चुनावी मैदान में उतरी तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय, बोलीं- पापा को जिताएं और नीतीश को फिर सीएम बनायें

SARAN : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. वह चुनावी जनसभा को संब

चुनावी मैदान में उतरी तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय, बोलीं- पापा को जिताएं और नीतीश को फिर सीएम बनायें
First Bihar
2 मिनट

SARAN :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. वह चुनावी जनसभा को संबोधित कर अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं. सारण जिले के परसा में भी उन्होंने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मंच पर राजद सुप्रीमो लालू यादव की बहू ऐश्वर्या राय भी अपने पिता चंद्रिका राय के साथ मौजूद थीं.




तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपने पिता के लिए परसा की जनता से वोट की अपील की. ऐश्वर्या राय ने कहा कि वह अपील करने आईं हैं कि परसा की जनता उनके पिता चंद्रिका राय को वोट देकर जिताएं और नीतीश कुमार को फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनायें. मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह परसा की जनता के बीच एक बार फिर से आएंगी. उन्होंने आगे कहा कि तीर छाप पर ही बटन दबाएं क्योंकि परसा की मान-सम्मान का बात है. 


उधर चंद्रिका राय ने कहा कि लालू के राज में सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही होता था. मेरे साथ एक बार आए थे तो लोगों ने कहा कि सड़क खराब है तो उन्होंने कहा कि सड़क बनवाओं कर क्या करोंगे कोई मारूती कार चलाना है. अरे साइकिल से ही तो चलना है. चंद्रिका राय ने कहा कि बिहार मे बिजली को लेकर स्थिति खराब भी किसी तो पता ही नहीं चलता था कि कब बिजली आई और गई, बिजली सपना था. लेकिन नीतीश कुमार ने हर घर बिजली पहुंचाया. हमने 15 साल लालू और 15 साल नीतीश कुमार का शासन भी देखा है.

टैग्स