ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Cold In Bihar: बिहार में ठंड से बिगड़ने लगे हालात, एक दर्जन से अधिक छात्राएं और महिला टीचर हुई बेहोश; अस्पताल में भर्ती

बिहार के शेखपुरा में एक स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक कई छात्राएं बेहोश हो गईं. बताया जा रहा है कि ठंड लगने के कारण सभी बेहोश हो गए थे.

cold in bihar
बिहार में कहर बरपाने लगी ठंड
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Cold In Bihar: बिहार में कड़ाके की ठंड के कारण अब हालात बिगड़ने लगे हैं। खासकर स्कूली बच्चों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के उच्च विद्यालय कुटौत में चल रहे स्कूली खेलों के दौरान ठंड लगने से एक दर्जन छात्राएं और एक शिक्षिका बेहोश हो गईं। सभी को तुरंत बरबीघा रेफरल अस्पताल लाया गया।


स्कूल के शिक्षकों के अनुसार, खेल के दौरान अचानक कई छात्राएं बेहोश होने लगीं। इसके बाद एक छात्र और एक शिक्षिका भी बेहोश हो गईं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बेहोश छात्राओं में जानती झा, माही कुमारी, जुली कुमारी, आंचल कुमारी, कबीरा कुमारी और शिवराज कुमार (छात्र) शामिल हैं।


बरबीघा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फैसल अरशद ने बताया कि सूचना मिलने पर अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर सभी को अस्पताल लाया गया। सभी बेहोश मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। शिक्षिका का ब्लड प्रेशर काफी अधिक था, जबकि छात्रों को ठंड लगने के कारण बेहोशी आई थी। कुछ ही देर में सभी होश में आ गए।