ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय... चलती मालगाड़ी के नीचे फंसे 6 लोग, बाल-बाल बची सभी की जान

Bihar News: समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां प्लेटफॉर्म बदलते समय पांच महिलाएं और एक बच्चा चलती मालगाड़ी के नीचे फंस गए। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की सांसें थम गईं, हालांकि...

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय... चलती मालगाड़ी के नीचे फंसे 6 लोग, बाल-बाल बची सभी की जान
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं। प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान पांच महिलाएं और एक बच्चा चलती मालगाड़ी के नीचे फंस गए। कुछ पल के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों को लगा कि बड़ा हादसा हो गया, लेकिन किस्मत और सूझबूझ ने छह जिंदगियों को बचा लिया।


मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग समस्तीपुर जिले के रोसड़ा से वैशाली के जंदाहा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे शाहपुर पटोरी स्टेशन पहुंचे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर हाजीपुर होते हुए वापस घर लौटना था।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जाने के लिए सभी लोग स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से होकर गुजर रहे थे। इसी बीच अचानक मालगाड़ी चल पड़ी। ट्रेन के पहिए घूमते देख वहां मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे, लेकिन तब तक महिलाएं और बच्चा ट्रेन के नीचे फंस चुके थे।


स्थिति बेहद डरावनी थी, लेकिन इसी दौरान महिलाओं ने हिम्मत दिखाई। सभी लोग तुरंत पटरी पर लेट गए और प्लेटफॉर्म की दीवार से चिपककर पड़े रहे। मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजरती रही और स्टेशन पर मौजूद लोग दुआ करते रहे कि कोई अनहोनी न हो।


कुछ मिनट बाद जब पूरी ट्रेन गुजर गई तो लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान सोनाली देवी और जयमाला देवी को ज्यादा चोटें आईं, जबकि ममता देवी और एक बच्चे को हल्की चोट लगी। सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर जांच के लिए रेफर कर दिया गया।


घटना के बाद स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। जिसने भी यह दृश्य देखा, वह सहम गया। कई लोगों ने इसे चमत्कार बताया और कहा कि अगर थोड़ी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जबकि ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।