ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार, आर्म्स बेचे जाने की सूचना पर कार्रवाई

अवैध हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्कर को दबोच लिया। इसके पास से देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद हथियार तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

BIHAR POLICE
हथियार तस्कर गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में हथियार तस्कर को आर्म्स के साथ पुलिस ने दबोचा है। सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। हरिपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ओपी अध्यक्ष अंजली भारती को सूचना मिली थी कि हरिपुर वार्ड नंबर-14 के रहने वाले हरिओम कुमार के पास अवैध हथियार है।


वह हथियारों की खरीद-बिक्री में भी शामिल है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पु०अ०नि० परशुराम सिंह, पु०अ०नि० मोजम्मिल खां, प्र०पु०अ०नि० अवनिश कुमार अमन, स०अ०नि० राहुल कुमार एवं थाना के रिजर्व गार्ड टीम बनाकर मौके पर पहुंची। वो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, इसी दौरान पकड़ा गया। 


उसके घर की तलाशी में एक देशी पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुई। आरोपी के पिता का नाम अमोल सिंह है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस अवैध हथियार तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता