ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सहरसा में रिश्तेदार ने ही लगाया 1 करोड़ 11 लाख का चूना, ONLINE निवेश और सट्टेबाजी के नाम पर ठगी

सहरसा में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही दूर के रिश्तेदार को ऑनलाइन निवेश, सट्टेबाजी और शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 1.11 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खातों को फ्रीज कर दिया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहाँ जिले में साईबर ठगी का एक अनूठा मामला सामने आया। जहां एक रिश्तेदारी ने ही दूसरे रिश्तेदार से साईबर ठगी किया है। यह ठगी की रकम कोई छोटी-मोटी रकम नहीं थी, बल्कि मोटी रकम थी। जिसमें उन्हें ऑनलाईन सट्टेबाजी, शेयर मार्केट और निवेश का लोभ देकर ठगीकर लिया था। उनसे विभिन्न तारीख में अपने और अपने पत्नी के बैंक खाते में उक्त रकम को मंगवाया था। 


इस दौरान उन्हें लाभ मिलने का झांसा भी दिया जाता रहा। इस बाबत साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि बीते 16 फरवरी को पीड़ित शंभू झा ने साईबर थाना में शिकायत दर्ज कराया था। उनकी शिकायत पर साईबर थाना कांड में दर्ज की गई थी। फिर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। उनके शिकायत में निवेश के नाम पर बड़ी राशि के साईबर ठगी करने का आरोप लगाया गया था। 


उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में साईबर टीम द्वारा त्वरित और तकनीक के साथ-साथ पेशेवर कार्रवाई करते हुए पहले बैंक खाता, मोबाईल नंबर और डिजिटल लेनदेन का गहन विश्लेषण किया गया था। फिर वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त के संलिप्त होना प्रमाणित हुआ था। जिसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि पीड़ित उनके दूर का रिश्तेदार है। जिनको वे विश्वास में लेकर और अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी किया था। 


इस दौरान अपने बैंक खाते के साथ-साथ पत्नी के बैंक खाते में भी उनसे रकम मंगवाया था। जिसमें बैंक ऑफ़ बड़ोदा, एक्सिस बैंक, फेडरल बैंक और एचडीएफसी बैंक के विभिन्न खातों में किस्तों के माध्यम से कुल 1 करोड़ 11 लाख 35 हजार 364 रुपए की रकम मंगवाई गई थी। उक्त राशि को ऑनलाईन सट्टेबाजी, लकी स्पिन, शेयर मार्केट और अन्य माध्यम में निवेश करने का प्रलोभन दिया गया था।


 उन्हें लाभ का झांसा देकर लगातार राशि की उगाही की जा रही थी। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। ठगी हुई राशि को वापस करवाए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। लोगों से अपील है कि वे साईबर ठग के चक्कर में न पड़े। किसी भी प्रकार के निवेश करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य कर लें। सावधानी ही साईबर ठगी से बचने का सबसे उपयुक्त रास्ता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता