ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

प्रसव के दौरान नवजात की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, नर्स पर लापरवाही का आरोप

परिजनों ने आरोप है कि अस्पताल की नर्स के लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है। इसे लेकर परिजनों ने सिविल सर्जन और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

BIHAR POLICE
नवजात की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। अस्पताल के नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि नर्स की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हुई है। घटना सौरबाजार सीएचसी का है जहां हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। 


परिजनों ने आरोप है कि अस्पताल की नर्स के लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है। इसे लेकर परिजनों ने सिविल सर्जन और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि सौरबाजार प्रखंड के चंदौर पूर्वी पंचायत महेशपुर वार्ड 09 निवासी रोबिन की पत्नी सरिता देवी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा के उपरांत उसके पति ने प्रसूता को 30 मार्च को सौरबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती करवाया था।


जहां तैनात नर्स का कहना था कि अभी मुंह नहीं खुला है और लेट है लेकिन एक दिन बाद सोमवार को अचानक डिलीवरी के बाद मृत नवजात ने जन्म लिया। परिजनों का आरोप है कि नर्स प्राइवेट क्लीनिक से मिली हुई है और जानबूझकर देरी से डिलीवरी कराया जिससे जिससे नवजात की मौत हो गयी। नवजात शिशु की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। जिसके बाद परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे।


परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों, सिविल सर्जन और पुलिस पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सौरबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। सिविल सर्जन डॉक्टर के.के मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और मामले में जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता