ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे से मिली युवती की लाश, मां ने कहा..शादीशुदा मिथिलेश ने झूठ बोलकर की थी बेटी से शादी

मृतका की मां का कहना है कि बेटी से प्रेम विवाह यह कहकर किया था कि मैं कुंवारा हूं लेकिनर शादी के एक साल बाद बेटी को इस बात का पता चला कि पति ने धोखा देकर उससे शादी की है। मां ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

BIHAR POLICE
शव बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के वार्ड संख्या 19 स्थिति एक मकान के बंद कमरे से युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कुसूमी गांव वार्ड 14 निवासी मिथलेश कुमार मिलन के 22 वर्षीय पत्नी श्रुति कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का मायका समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में है।


मृतका ने शादीशुदा युवक से लव मैरेज किया था। मृतका की माँ अनीता देवी ने बताया कि मेरी बेटी से प्रेम विवाह यह कहकर किया था कि मैं कुंवारा हूं और शादी के एक साल बाद बेटी श्रुति कुमारी को पता चला की पति ने धोखा देकर उससे शादी की है। मृतका की माँ ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जाँच कर कार्रवाई करने की मांग की है। जबकि पति मिथिलेश का कहना है कि 2023 के फरवरी महीने में वह वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था। वापसी के दौरान ट्रेन में समस्तीपुर की श्रुति से मुलाकात हुई थी फिर बातचीत प्यार में कब बदल गया पता नहीं चल सका। 


लड़की कह रही थी कि मैं आपसे ही प्यार करती हूं और आप मुझसे शादी कर लो। इसके बाद मेरे मना करने के बाद भी उसने शादी करने का मन बना लिया। 2023 के 25 नवम्बर को कोर्ट से एफिडेविट बनाया और शादी कर ली। जिसके बाद मधेपुरा के पार्वती साइंस कॉलेज के बगल में किराए के मकान में दोनों रहने लगे। वहांं एक साल बीत गया तब फिर उसे सहरसा के गांधी पथ में किराए के मकान में रखा गया। लेकिन किसी कारणवश वहां से भी मकान खाली करना पड़ा और फिर शहर के विद्यापति नगर, वार्ड नंबर 19 स्थित विनय मिश्रा के घर में किरायेदार के रूप में बीते 24 मार्च 2025 को शिप्ट हुआ था। 


उसने बताया कि 29 मार्च को उसने अपनी पत्नी को फोन पर मैसेज भी किया लेकिन वह जवाब नहीं दे रही थी। उसका कहना है कि रविवार को भी जब उसने कोई जवाब और घर आने पर दरवाजा नहीं खोला तो डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी। सदर थाने की पुलिस पहुंची और मृतका के परिजन के घटना की सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर कमलकांत तिवारी ने कहा कि बंद कमरे में एक डेड बॉडी मिली है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।

टैग्स