ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: कर्ज के बोझ से दबे किसान ने उठा लिया बड़ा कदम, घर पर पहुंचकर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने दी थी गाली

Bihar News: बेटी की शादी के लिए निजी फाइनेंस कंपनी से एक किसान ने 80 हजार रूपये लोन लिया था। 3 महीने की किस्त बकाया रहने के कारण कंपनी के मैनेजर घर पर आ पहुंचे और गाली-गलौज कर

BIHAR
किसान ने किया सुसाइड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: बेटी की शादी के लिए निजी फाइनेंस कंपनी से एक किसान ने 80 हजार रूपये लोन लिया था। 3 महीने की किस्त बकाया रहने के कारण कंपनी के मैनेजर घर पर आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मैनेजर के गाली देने और अपमानजनक बातें करने से वो काफी आहत हो गये। किसान ने बड़ा कदम उठा लिया। जिससे परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


घटना सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र का है जहां कर्ज के बोझ से दबे 50 वर्षीय किसान देवानंद पासवान ने कीटनाशक खा लिया। आनन-फानन में उन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


मृतक की पहचान मुसहरनिया वार्ड 2, गोरदह पंचायत निवासी देवानंद पासवान के रूप में हुई है। पांच भाईयों में वो सबसे बड़े थे। उनकी 3 बेटियां और 3 बेटे हैं। डेढ़ साल पहले सबसे छोटी बेटी की शादी के लिए उन्होंने निजी  फाइनेंस कंपनी से 80 हजार रुपये का कर्ज लिया था।


जिसकी मासिक किस्त 4200 रुपये थी। तीन महीने की किस्त बकाया होने के कारण फाईनेंस कंपनी का मैनेजर उनके घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगे और अपमानजनक बातें कहीं। इससे आहत होकर देवानंद पासवान ने कीटनाशक खा लिया। परिजन उन्हें सिमरी बख्तियारपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गये उसके बाद उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक के बेटे अनुश कुमार ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स