ब्रेकिंग
Patna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्टPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट

Bihar News: सहरसा में तेज रफ्तार का कहर: तेल टैंकर-ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन चकनाचूर

Bihar News: सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर से इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ समय के लिए...

Bihar News: सहरसा में तेज रफ्तार का कहर: तेल टैंकर-ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन चकनाचूर
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया चकला के समीप तेल टैंकर और ट्रक के बीच आमने-सामने इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लंबा जाम लग गया जिससे घंटों तक लोग परेशान रहे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके जैसी आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सड़क पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहन बुरी तरह फंसे हुए थे, जिससे कुछ देर तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सौरबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने और यातायात बहाल कराने की प्रक्रिया शुरू की।


हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टक्कर की भयावहता को देखकर लोग सहम गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की जताई जा रही है।


घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।