ब्रेकिंग
बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूद

सहरसा पुलिस ने बरामद की 197 लीटर विदेशी शराब और 30 लीटर कफ सिरप, 5 गिरफ्तार

सहरसा पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 197 लीटर विदेशी शराब और 30 लीटर कफसिरप जब्त किया। इस मामले में 5 लोग, जिनमें 2 किशोर शामिल हैं, गिरफ्तार किए गए।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहाँ पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 197 लीटर विदेशी शराब और 30 लीटर कफसिरप को जब्त किया है। वही 5 लोगों को पकड़ा, जिसमें दो किशोर भी शामिल है। इसको लेकर साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब और कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 


इसी दौरान सहरसा सदर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग ठिकानो से शराब और कफसिरफ के साथ तीन कारोबारी को पकड़ा गया है। पहली कार्रवाई शहर के बटराहा में हुई है, जहाँ से पुलिस ने शशि कुमार के घर से 30.6 लीटर कफसिरफ जब्त किये और कुल पांच लोगों में एक वहां से मौका देखकर भाग निकला जबकि चार लोगों को पकड़ा गया जिसमें दो नाबालिक किशोर को विधि विरुद्ध निरुद्ध किये गए हैं।


 इसमें एक बलराम नाम का व्यक्ति खगड़िया के मानसी का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी शशि कुमार बटराहा मुहल्ले का ही है। दूसरी छापेमारी बुधवार के अहले सुबह बुद्धा पब्लिक स्कुल के समीप रमन के चारदिवारी के अंदर 197 लीटर विदेशी शराब छुपाकर रखी गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा सदर थाने की पुलिस और डीआईयू के स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बरामद किये है। इस मामले में एक मुंगेर के राजीव कुमार और दूसरा सहरसा के ही नंदकिशोर यादव की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता