ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: दंपति पर अंधाधुंध फायरिंग, महिला की हालत गंभीर

सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हुईं। पुलिस ने घटना की पुष्टि कर जांच शुरू की।

बिहार
इलाके में दहशत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां बलवाहाट थाना ईलाके में दो बाईक सवार चार बदमाशों ने एक दम्पति पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। इस दौरान एक गोली महिला के दांये हाथ और दूसरी गोली नाक को छूकर निकल गयी। इस घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 घायल महिला के हाथ में गोली फंसी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुराने विवाद को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि की है। महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


घायल महिला की पहचान बलवहाट थाना क्षेत्र के सकरा पहाड़पुर वार्ड नंबर 3 निवासी चंदन यादव की 38 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। महिला के पति ने बताया कि बलवाहाट बाजार से घर जाने के दौरान चपराम अंधरी के बीच अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। 


पीड़ित चंदन यादव ने बताया कि हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। कुछ वर्ष पूर्व गांव में हुई एक हत्या की घटना में उन्हें आरोपी बनाया गया था। वे सात साल जेल की सजा काटने के बाद हाल ही में बाहर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी रंजिश को लेकर गांव के ही विकास यादव, अरुण यादव और सुकन यादव ने उन पर और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। वहीं इस बाबत बलवाहाट थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता