ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

सहरसा: ई-रिक्शा से कोरेक्स कफ सिरप की तस्करी, 1000 बोतल बरामद, चालक समेत तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में उत्पाद विभाग की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ई-रिक्शा से कोरेक्स की तस्करी कर रहे तस्कर और चालक को गिरफ्तार कर 1000 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स बरामद किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

बिहार
हम नहीं सुधरेंगे!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले में नशा कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत उत्पाद विभाग की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ई-रिक्शा से हो रही कोरेक्स की तस्करी का भंडाफोड़ किया और 1000 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। 


सहरसा में नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक कोरेक्स तस्कर ई रिक्शा से कोरेक्स की तस्करी कर रहा था, जिसकी गुप्त सूचना उत्पाद पुलिस को मिली थी। 


प्राप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक, रैक प्वाइंट के पास से एक ई रिक्शा चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया। ई रिक्शा पर लोड कार्टून की जांच की गई तो भारी मात्रा में कोरेक्स बरामद हुआ। पुलिस ने पांच कार्टून में बंद 1000 बोतल कोरेक्स बरामद किया। 


गिरफ्तार कोरेक्स तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक निवासी अंशु उर्फ राजा कुमार और ई रिक्शा चालक की पहचान रामफल साह टोला निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में एएसआई अविनाश कुमार, मधनिषेध सिपाही दिलीप कुमार, गृहरक्षक विजय कुमार, अमरजीत कुमार साह और सिंकी कुमारी शामिल रही।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता