ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

BIHAR: सहरसा में पुलिस की टीम हमला, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक बार फिर पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कासीमपुर टोलवा के पास पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी। जिसमें अधिकारी

bihar
पुलिस पर हमला
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक बार फिर पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कासीमपुर टोलवा के पास  पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी। जिसमें अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं थानाध्यक्ष को भी हल्की चोटें आई है। इस झड़प में पुलिस के हाथ पर गंभीर चोटें लगी है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं ने झड़प के दौरान पुलिस वर्दी के स्टार तक नोच डाला। सभी घायल जवानों का ईलाज बनमा ईटहरी पीएचसी में कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को दोपहर के वक्त एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल पर तीन ड्राम में कुछ लेकर जा रहा था, तभी उसकी नजर पुलिस वाहन पर पड़ी और गाड़ी घुमाने के दौरान ड्रम गिर गया। फिर भी वह पुलिस को आता देख गाड़ी छोड़ दो ड्राम किसी तरह से उठाकर ले भागा। 


इसी बीच पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर वाहन एवं ड्राम को जब्त किया और तलाशी ली गई तो पता चला उसमें ताड़ी है। कुछ देर बाद भागें गए व्यक्ति के परिजन आए और मोटरसाईकिल ले जाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। इसी बीच विरोध बढ़ता चला गया और इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई, दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई है। 


जिसमें बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र को जहां हल्की चोटें आई वहीं पुअनि मालेश्वर यादव, हरिमोहन बैठा, विषुदेव यादव, सकलदेव यादव, चौकीदार राजेश रोशन भी घायल हैं। इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी संबंधित पुलिस अधिकारियों से प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता