ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Bihar News: ऑनलाइन ऑर्डर में निकला रद्दी कागज, डिलीवरी ब्वॉय को छात्रों ने बनाया बंधक

Bihar News: बिहार के सहरसा में छात्र के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी, कपड़ों की जगह मिला रद्दी कागज। सोशल मीडिया से ऑर्डर कर हुआ शिकार, जानें पूरी घटना।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच ठगी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। शिवपुरी बायपास रोड स्थित छठ मंदिर चौक के निवासी छात्र पंकज कुमार ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखकर कपड़ों का ऑर्डर किया था। लेकिन जब पार्सल डिलीवरी के बाद खोलकर देखा तो उसमें कपड़ों की जगह रद्दी कागज निकला, जिससे छात्र और उनके परिवार वालों को धोखा हुआ।


पंकज कुमार ने इस घटना की पुष्टि के लिए अपने मित्र के नाम से दोबारा उसी दुकान से ऑर्डर किया। जब डिलीवरी ब्वॉय सामान लेकर पहुंचा, तो छात्रों ने उसके सामने ही पैकेट खोला। लेकिन इस बार भी कपड़ों की बजाय पार्सल में केवल रद्दी कागज भरा हुआ था। इस दोबारा हुई ठगी से छात्र और उनके साथी बेहद आक्रोशित हो गए। उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय को बंधक बनाकर पहले दिए गए रुपये की वापसी की मांग शुरू कर दी।


घटना के तनावपूर्ण होने पर डिलीवरी ब्वॉय ने अपने कार्यालय में फोन कर सहयोगियों को बुलाया। कुछ देर बाद कुरियर कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति को संभालते हुए छात्र का पैसा वापस कर दिया। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।


मामले पर कुरियर कंपनी के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी केवल ऑनलाइन विक्रेताओं से ग्राहकों तक सामान पहुंचाने का काम करती है और इस तरह की ठगी में कंपनी की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने आगाह किया कि वर्तमान में सोशल मीडिया पर कई फर्जी वेबसाइट और लिंक सक्रिय हैं, जो ग्राहकों को सस्ते दामों पर आकर्षक सामान दिखाकर धोखा देते हैं।


जितेंद्र कुमार का कहना है कि ग्राहकों को चाहिए कि वे ऑनलाइन खरीदारी करते समय विक्रेता की प्रामाणिकता जांचें और केवल भरोसेमंद, आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑर्डर करें। किसी भी संदिग्ध लिंक या ऑफर से सावधान रहें, ताकि ठगी से बचा जा सके। बढ़ती ऑनलाइन खरीदारी के साथ-साथ ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ग्राहक अपनी सुरक्षा और सतर्कता को सर्वोपरि रखें। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता