ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार की बेटी तुषा तान्या को अमेरिका की कंपनी ने दिया 70 लाख का पैकेज, मिक्स्ड सिग्नल डिजाइन की टेक्निकल लीड बनेंगी

सहरसा की तुषा तान्या को अमेरिका की प्रतिष्ठित कंपनी एमीटेक से 70 लाख रुपये वार्षिक पैकेज और 10 लाख ज्वाइनिंग बोनस का ऑफर मिला है। वह मिक्स्ड सिग्नल डिजाइन की तकनीकी प्रमुख बनेंगी। उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी है।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले की रहने वाली तुषा तान्या को अमेरिका की कंपनी ने  70 लाख का पैकेज दिया है। मिक्स्ड सिग्नल डिजाइन की तकनीकी प्रमुख बनेंगी। आईआईटी दिल्ली की शोधार्थी तुषा तान्या को 10 लाख का ज्वाइनिंग बोनस मिलेगा। जिससे गांव में खुशी की लहर दौर गई है। सहरसा जिले के महिषी प्रखंड की बेटी तुषा तान्या ने एक बार फिर बिहार का नाम रोशन किया है। 


अमेरिका की प्रतिष्ठित कंपनी एमीटेक (AMETEK) इंस्ट्रूमेंट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड ने तुषा को 70 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर नौकरी का ऑफर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने उन्हें 10 लाख रुपये का ज्वाइनिंग बोनस भी देने की घोषणा की है। तुषा को दो दिसंबर 2025 को ऑफर लेटर मिला है, जबकि वह 15 जनवरी 2026 को कंपनी ज्वाइन करेंगी। 


तुषा तान्या को कंपनी ने "टेक्निकल लीड–मिक्स्ड सिग्नल डिजाइन" के महत्वपूर्ण पद के लिए चुना है। बताया जाता है कि वह एमीटेक के इतिहास में पहली महिला तकनीकी प्रमुख होंगी। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और लगातार उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। तुषा तान्या, राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय सहरसा के पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. अमरनाथ चौधरी व मधु चौधरी की दो पुत्रियों में सबसे छोटी हैं। परिवार ने बताया कि तुषा बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं।


 उन्होंने बीआईटी मेसरा से बीटेक पूरा किया। इसके बाद गेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एनआईटी दुर्गापुर में एमटेक में दाखिला लिया और गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रही हैं। उनका शोध विषय है “डिफेंस के लिए कैमरा में उपयोग होने वाले चीप डिजाइन” एमीटेक में मिक्स्ड सिग्नल डिजाईन की तकनीकी प्रमुख का पद वरिष्ठ स्तर का इंजीनियरिंग प्रोफाइल होता है, जिसमें एनालॉग और डिजिटल दोनों प्रकार के कार्यों को मिलाकर एकीकृत सर्किट (IC) के विकास पर काम किया जाता है। यह पद कंपनी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुषा तान्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़ी बहन श्रुति सौम्या, बहनोई इंजीनियर हेमंत कुमार झा और अपने शिक्षकों को दिया है। फिलहाल तुषा के माता-पिता सहरसा में ही रहते हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता