ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News : पुणे से सहरसा पहुंची सीबीआई टीम, फ़िल्मी अंदाज में दिया कार्यवाई को अंजाम

Bihar News : सहरसा में इस कार्यवाई के लिए टीम को सीबीआई स्पेशल कोर्ट से निर्देश मिले थे. इसमें सदर थाना पुलिस की भी मदद ली गई. इस दौरान इलाके में काफी गहमागहमी मौजूद थी. इस मामले में टीम ने एक व्यक्ति को घर से उठाया.

Bihar News
पुणे सीबीआई टीम की कार्यवाई
© reporter
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News : सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुणे सीबीआई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम शहर में सक्रिय रही. इस दौरान सदर थाना पुलिस के सहयोग से शहर के गायत्री मंदिर रोड स्थित घर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. सीबीआई की यह तीन सदस्यीय टीम थी, जिसमें पदाधिकारी अजय मुद्गल सहित अन्य लोग शामिल थे. 


सीबीआई की टीम किसी आर.के सिंह नामक व्यक्ति की तलाश में सहरसा आयी थी. सीबीआई को जब इस व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी मिल गई तो सदर थाना पुलिस से सहयोग लिया गया. इनमें से एक अधिकारी पैदल ही बंगाली बाजार रेलवे ढाला होकर प्रशांत सिनेमा, मीरा टाकिज रोड होते हुए गायत्री मंदिर समीप स्थित युवक के घर पहुंची. जबकि इस दौरान अन्य सदस्य दूर गाड़ी में बैठकर इंतजार करते रहे.


सदर थाना पुलिस के सहयोग से इस युवक को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा थाने में लाया गया. वहीं सीबीआई अधिकारी एक दूसरी गाड़ी से सदर थाना पहुंचे. व्यक्ति को सदर थाना लाने के बाद टीम मे शामिल सदस्यों ने घंटो तक उससे आमने-सामने बैठ कर पूछताछ की.


करीब चार घंटे तक सीबीआई टीम द्वारा कई कागजात दिखाकर आर.के सिंह से पूछताछ की जाती रही. पूछताछ के बाद सीबीआई टीम युवक को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय ले गई. पुणे सीबीआई स्पेशल कोर्ट के आदेश पर सीबीआई टीम सहरसा पहुंची थी. इसके अलावा किसी अन्य कार्यवाई के सिलसिले में भी सीबीआई टीम सहरसा में थी. हालांकि इसके बारे में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई.


सीबीआई टीम चुपचाप गुप्त तरीके से अपना काम कर रही थी. लेकिन जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम किसी वांछित के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सहरसा आयीं थी. अभियुक्त बीते 2019 से वांछित था, जिसके बाद पुणे सीबीआई स्पेशल कोर्ट के द्वारा कार्रवाई करने करने का निर्देश दिया गया।


कोर्ट के निर्देश पर पटना से पहुंची विशेष तीन सदस्यीय टीम के द्वारा छापेमारी भी की गई. ज्ञात हो कि सहरसा में इससे पहले भी कई बार विभिन्न मामलों में सीबीआई टीम द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है. वहीं सीबीआई की कार्रवाई को लेकर इलाके का माहौल इस पूरे समय काफी गहमागहमी भरा बना रहा.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता