ब्रेकिंग
‘वह इस्तीफा देकर सामने आएं, हम भी इस्तीफे के लिए तैयार’, चिराग पासवान को संतोष सुमन का जवाबफर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, बोले..किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे पेपर लीक पुलिस को देखते ही भागे दो शख्स... तलाशी ली तो खुल गया बड़ा राज, 37 गोलियां और 2 कट्टे बरामदआरक्षण पर NDA में बढ़ी तकरार: चिराग पासवान बोले- बदलाव चाहिए तो पहले खुद पद छोड़ें मांझी और संतोष सुमनअवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की निर्मम हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के पास शव को दफनाया‘वह इस्तीफा देकर सामने आएं, हम भी इस्तीफे के लिए तैयार’, चिराग पासवान को संतोष सुमन का जवाबफर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, बोले..किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे पेपर लीक पुलिस को देखते ही भागे दो शख्स... तलाशी ली तो खुल गया बड़ा राज, 37 गोलियां और 2 कट्टे बरामदआरक्षण पर NDA में बढ़ी तकरार: चिराग पासवान बोले- बदलाव चाहिए तो पहले खुद पद छोड़ें मांझी और संतोष सुमनअवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की निर्मम हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के पास शव को दफनाया

Bihar News: बिहार के इस जिले से लापता हुईं पांच लड़कियां सकुशल बरामद, जानिए कहां गई थीं

सहरसा से गायब हुई पांच नाबालिग लड़कियां अचानक लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर मिलीं। परिजन और पुलिस दोनों ही डर और चिंता में थे, लेकिन संयुक्त कार्रवाई ने उनकी जान बचा ली। आखिर ये बच्चियां लखनऊ तक कैसे पहुंच गईं?

Bihar News: बिहार के इस जिले से लापता हुईं पांच लड़कियां सकुशल बरामद, जानिए कहां गई थीं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले से लापता हुई पांच नाबालिग लड़कियां सकुशल मिल गई हैं। सभी लड़कियों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस और रेल सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई से यह संभव हो सका। लड़कियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहरसा के नौहट्टा नगर पंचायत क्षेत्र की पांचों बालिकाएं 27 फरवरी की सुबह घर के पास खेत में घास काटने के लिए निकली थीं। देर शाम तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए। एक साथ पांच बालिकाओं के गायब होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहरसा पुलिस ने तत्काल विशेष जांच दल का गठन किया और तलाश शुरू कर दी।


जांच के दौरान पुलिस को आशंका हुई कि बालिकाएं रेल मार्ग से कहीं बाहर जा सकती हैं। इसके बाद विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई। रेल सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को बालिकाओं की तस्वीरें और विवरण भेजे गए।


28 फरवरी की रात लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर टिकट परीक्षक और रेलकर्मियों ने पांचों बालिकाओं को देखा। शक होने पर उन्होंने तुरंत रेल सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना दी। पहचान की पुष्टि होने के बाद सभी बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया गया।


सूचना मिलते ही सहरसा पुलिस की टीम उसी रात लखनऊ के लिए रवाना हो गई, ताकि बालिकाओं को वापस लाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय के कारण बालिकाओं को शीघ्र बरामद किया जा सका।


फिलहाल सभी बालिकाएं सुरक्षित हैं। सहरसा लौटने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे लखनऊ कैसे पहुंचीं और इसके पीछे क्या कारण था।