ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

Bihar News: सहरसा में बुजुर्ग का शव बरामद होने से मची सनसनी, शरीर पर जख्म के निशान

Bihar News: सहरसा के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास 55 वर्षीय बुजुर्ग जगदेव डिलवार का शव बरामद। शरीर पर जख्म के निशान...

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सहरसा के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में पाया नंबर 34/9 के पास रेलवे ट्रैक के समीप लगभग 55 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुपौल जिले के छातापुर निवासी जगदेव डिलवार के रूप में हुई है। शव पर एक हाथ कटा हुआ, दूसरा हाथ टूटा हुआ है और दाढ़ी सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म के निशान पाए गए हैं।


स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत सोनवर्षा कचहरी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में थानाध्यक्ष अंजली भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बुजुर्ग की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। हालांकि, शरीर पर जख्म के निशान और कटे हुए हाथ को देखते हुए अन्य संभावनाओं की भी जांच की जा रही है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई परिजन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।


रिपोर्टर: रितेश