ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR: नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के बाद कब्रिस्तान में दफनाने पहुंचे थे परिजन, एन वक्त पर पहुंच गयी पुलिस..फिर क्या हुआ जानिए?

मृतका तीन बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। बिहरा थाना के सब इंस्पेक्टर बाबर अली ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की की जहर खाने से मौत हो गई है। शव को 500 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान में दफनया जा रहा था।

bihar
सहरसा में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के बिहरा थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत हो गयी। आनन-फानन में परिजन शव को लेकर कब्रिस्तान में दफनाने के लिए पहुंच गये। लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई जिसके बाद परिजन शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज़ा। मृतका की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी मो० कलाम की 15 वर्षीय पुत्री नजरा खातून के रूप में हुई है।


मृतका तीन बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। बिहरा थाना के सब इंस्पेक्टर बाबर अली ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की की जहर खाने से मौत हो गई है। शव को परिजनों द्वारा घर से 500 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान में दफनया जा रहा था। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर परिजन शव को छोड़कर फरार हो गए। 


जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नाबालिग की मौत कैसे हुई इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। इधर मृतका के पड़ोसी बीबी हविदा ने बताया कि बीते 24 मई को नाबालिग लड़की किसी से बातचीत कर रही थी, इस बात पर पिता ने डांट दिया। जिसके बाद उसने कीटनाशक (कीड़ा मारने वाला) दवा खा लिया। 


परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गयी। परिजन उसके शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में गए हुए थे लेकिन तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच गयी। पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता