ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में अपराधी बेलगाम: 10 हजार रंगदारी नहीं देने पर दवा दुकानदार को मारी गोली

डॉ. विजय शंकर ने बताया कि गोली कंधे में फंसी हुई है और मरीज को सीटी स्कैन के लिए भेजा गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

bihar
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार सहरसा में अपराधियों ने उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां रंगदारी नहीं देने पर दवा दुकानदार पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने रंगदारी देने से मना किया तब अपराधियों ने गोली मार दी। गोली दवा दुकानदार के कंधे में लगी है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना महिषी प्रखंड अंतर्गत राजनपुर बाजार की है जहां अपराधियों ने एक मेडिकल शॉप के मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया. 10 हजार रूपये रंगदारी नहीं देने पर दवा दुकानदार मीर अहद को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उनके कंधे में लगी है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां उनकी इलाज चल रहा है।


इलाज कर रहे डॉ. विजय शंकर ने बताया कि गोली कंधे में फंसी हुई है और मरीज को सीटी स्कैन के लिए भेजा गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर निवास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में  दहशत का माहौल है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता