ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बीच सड़क पर भिड़ गए बिहार पुलिस के दो जवान, दोनों में जमकर हुई धक्कामुक्की, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन; देखिए.. वीडियो

NALANDA: यूं तो बिहार पुलिस किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती है। चाहे नेताओं के पीछे छाता लेकर घूमने की बात हो या थाने से शराब की तस्करी करने की, हर मामले में बिहार

बीच सड़क पर भिड़ गए बिहार पुलिस के दो जवान, दोनों में जमकर हुई धक्कामुक्की, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन; देखिए.. वीडियो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: यूं तो बिहार पुलिस किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती है। चाहे नेताओं के पीछे छाता लेकर घूमने की बात हो या थाने से शराब की तस्करी करने की, हर मामले में बिहार की पुलिस अव्वल है। ताजा तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आई है, जहां दो जवानों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई है। बीच सड़क पर पुलिस जवानों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, नालंदा में सोसल मीडिया पर दो पुलिस जवानों के मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रहुई थाना क्षेत्र के सोहसराय रेलवे हॉल्ट के पास का है, जहां डायल 112 की गाड़ी पर तैनात दो सिपाही आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ मारपीट और धक्कामुक्की की।


इस नजारे को देख सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई और राहगिरों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेज से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वायरल वीडियो पर नालंदा के एसपी ने संज्ञान लिया और फिलहाल दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने कहा है कि सोशल मीडिया पर दो पुलिस कर्मी के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ था उसके आधार पर दोनों को लाइन हाजिर कर जांच कराया जा रहा है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता