ब्रेकिंग
स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन

सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई

बिहार के सिवान जिले के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में बारूद, निर्मित-अर्धनिर्मित पटाखे और अन्य सामग्री जब्त की। जामो के आलमपुर में विस्फोट से 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की कार्रवाई तेज।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार के सिवान जिले में अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में हसनपुरा में एक पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में बारूद, तैयार और अर्धनिर्मित पटाखे समेत अन्य सामग्री बरामद कर जब्त की गई। जब्त सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


जामो विस्फोट के बाद प्रशासन सख्त

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2026 को सिवान के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में भीषण विस्फोट हुआ था। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से प्रशासन अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।


जिले में अवैध पटाखा निर्माण पर रोक लगाने और किसी अन्य हादसे को रोकने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और सघन जांच अभियान चला रही है। हसनपुरा में हुई इस कार्रवाई को भी इसी अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, पुलिस अवैध पटाखा निर्माण से जुड़े लोगों की पहचान करने और मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।