ब्रेकिंग
‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापता‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापता

Rohtas News: जंगल में लकड़ी काटने से रोका तो कर दी पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जंगल में लकड़ी काटने से मना करना वन कर्मियों को महंगा पड़ गया। गुस्साईं महिलाओं ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।

BIHAR POLICE
वनकर्मी की पिटाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास में वन कर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है। जिन्हें दो महिलाएं डंडे से पीटते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रोहतास थाना के बंजारी का है जहां वन विभाग के दो कर्मियों की पिटाई महिलाएं कर रही है।


बताया जाता है कि जंगल से कुछ महिलाएं जंगल से लकड़ी काटकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गस्ती में निकले वनरक्षी सच्चिदानंद कुमार और दीपक कुमार ने जब लकड़ी ले जा रही महिलाओं से पूछताछ करने लगे, तब महिलाएं उग्र हो गई। देखते ही देखते स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। 


वन विभाग के वर्दी धारी कर्मियों ने जब कार्रवाई करने की बात कही तो महिलाओं ने वन कर्मियों पर हमला बोल दिया। जंगल से काटकर लाई गई लकड़ियों से वन विभाग के कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बीच सड़क पर वर्दीधारी वन कर्मियों की पिटाई से सभी भौचक रह गए।


घटना रोहतास थाना के बंजारी के पास झुनझुनू मोड़ की है। वन कर्मियों को जब महिलाएं लकड़ी से पीट रही थी तब किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता