ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

Bihar Assembly: बिहार में बड़े पैमाने पर होगी फिजिकल और म्यूजिक टीचर की बहाली, विधानसभा में शिक्षा मंत्री का बड़ा एलान

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि टीआरई-4 के बाद राज्य में फिजिकल और म्यूजिक टीचरों की बड़े पैमाने पर बहाली की जाएगी। विपक्ष ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया।

Bihar Assembly
फिजिकल और म्यूजिक टीचर की बहाली
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी है। विधानसभा में आज राज्य में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति के मामले को विपक्षी सदस्य ने उठाया। जिसपर शिक्षा मंत्री ने बताया की टीआरई फोर के बाद राज्य में फिजिकल और म्यूजिक टीचर की बहाली को लेकर सरकार कदम उठाएगी।


दरअसल, रामगढ़ से बसपा विधायक सतीश कुमार सिंह यादव ने सरकार से सदन में सवाल पूछा कि बिहार में शारीरिक शिक्षकों की बहाली का मामला उठाया। बसवा विधायक ने कहा कि सरकार की तरफ से जो जवाब उन्हें मिला है वह उससे संतुष्ट नहीं है। इसके बाद स्पीकर ने उनसे पूरक पूछने को कहा।


इसपर बसपा विधायक ने पूछा कि प्रावधानों के अनुसार सभी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक की बहाली करनी है। बिहार में जितने स्कूल हैं लेकिन महज 2350 शारीरिक शिक्षकों की बहाली हो सकी है। सरकार की तरफ से निकाले गए विज्ञापन के मुताबिक मात्र 239 शारीरिक शिक्षकों की और बहाली होनी है जबकि राज्य में स्कूलों की संख्या 38 हजार से अधिक है। ऐसे में कबतक इन स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी।


सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन में इसका जवाब दिया और कहा कि बीपीएससी के तहत टीआरई तीन में विषयवार नियुक्तियां की जो ढ़ाई लाख से अधिक है और टीआरई फोर की भी नियुक्ति शीघ्र होने जा रही है जिसमें 30 हजार से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाओं को विषयवार नियुक्ती जी जानी है।


मंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि न सिर्फ खेल बल्कि म्यूजिक भी ऐसा क्षेत्र है जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं की आवश्यक्ता है। टीआरई फोर के बाद हमलोग इसका आकलन कर लेंगे। वर्तमान में कुछ ऐसे विषय हैं, जिनमें शिक्षकों की तत्काल आवश्यकता है। इसलिए प्राथमिकता देते हुए विषयवार शिक्षकों की बहाली की जा रही है लेकिन इसपर भी हमलोग गंभीरता से विचार करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता