ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस

सासाराम में अंकुश राजा द्वारा 11 गरीब बेटियों की सामूहिक शादी कराए जाने के कार्यक्रम में पवन सिंह नहीं पहुंचे। चुनावी मंच से 21 बेटियों की शादी का वादा करने वाले पावरस्टार के न आने पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

SASARAM: भोजपुरी सिंगर अंकुश-राजा बीते दिनों अपने नये आवास पर 11 गरीब बेटियों की शादी धूमधाम के साथ करवाई। इस मौके पर खेसारी लाल यादव भी मौजूद थे। उन्होंने अपनी तरफ से 11 बेटियों को 11 बाइक गिफ्ट किया। लेकिन भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह इस अनोखी शादी में नहीं पहुंचे। वो अपने वादे से मुकर गये। 


दरअसल भोजपुरी सिंगर अंकुश ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मंच से इस बात का ऐलान किया था कि राजा भईया की शादी होगी तब हम अपनी तरफ से 11 गरीब बेटियों की शादी कराएंगे और पवन भईया सभी को  आशीर्वाद देने शादी समारोह में आएंगे। तभी पवन सिंह ने भी मंच से कहा था कि हमनी के यहां 11 शुभ होता है और 21 शुभ होता है। राजा की शादी जब होगा तो मेरा भाई अंकुश 11 गरीब बेटियों की शादी कराएंगे। पवन सिंह ने अंकुश से कहा कि मेरे तरफ से 10 और  जोड़ देंगे। कुल 21 बेटियों की हमलोग शादी करवाएंगे। 


भोजपुरी गायक पवन सिंह ने अपने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अंकुश राजा से वादा किया था कि वो उनके शादी में 11 नहीं 21 लड़कियों की शादी मुफ़्त में करवाएंगे। लेकिन पवन सिंह अपने इस वादा को भूल गए। अंकुश ने अपने भाई राजा के तिलक समारोह और गृह प्रवेश के मौके पर 11 गरीब बेटियों की शादी करवाई लेकिन पवन सिंह उस शादी में नहीं पहुंचे और ना ही पवन सिंह ने अपने वादे के तहत 21 गरीब बेटियों की शादी करवाई। अंकुश राजा से पवन सिंह ने जो वादा चुनावी मंच पर किया था, वह पुराना वीडियो अब अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


लोग सवाल कर रहे हैं कि पवन सिंह आखिर गरीब बेटियों की शादी में क्यों नहीं गये? उन्होंने वादा किया था कि 11 नहीं 21 गरीब बेटियों की शादी हम लोग मिलकर कराएंगे उस वादे पर पवन सिंह खड़ा क्यों नहीं उतरे? हालांकि इस शादी में भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और फेमस सिंगर खेसारी लाल अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं और अपनी तरफ से 11 गरीब बहनों को आशीर्वाद देते है और 11 दूल्हे को उपहार स्वरुप 11 मोटरसाईकिल भेंट करते हैं। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 


बता दें कि अंकुश राजा ने कुछ दिन पहले अपने पैतृक गांव सासाराम स्थित नये घर में कुल 11 बहनों की शादी धूमधाम के साथ करवाई थी। राजा के तिलक के मौके पर यह भव्य आयोजन किया गया था। शादी के बाद सभी 11 बहनों को पलंग, सोफा, फर्नीचर सहित कई घरेलू सामान गिफ्ट देकर खुशी-खुशी विदा किया। इस अनोखे शादी में भोजपुरी के सुपर स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव शामिल हुए। खेसारी लाल यादव ने अपने तरफ से 11 जोड़ों को 11 बाइक गिफ्ट के तौर पर दिया था। 


जिसे पाकर सभी 11 दूल्हे राजा खुशी से झूम उठे। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उनकी शादी में खेसारी लाल शामिल होने पहुंचे हैं। खेसारी लाल ने सभी बहनों के पति को ऐसा गिफ्ट दिया कि उसकी चर्चा पूरे इलाके में होने लगी। सभी को लाल रंग की बाईक खेसारी ने गिफ्ट में दिया। इस दौरान अंकुश-राजा ने बहनों के लिए गीत भी गाये वही खेसारी लाल यादव ने भी अपने स्वर दिये और अंकुश राजा की तारीफ करते वो थके नहीं। 


उन्होंने कहा कि ऐसा भाई हर घर होना चाहिए। खेसारी लाल ने यह भी कहा कि जब उनका घर छपरा में बनकर तैयार हो जाएगा और जब वो गृह प्रवेश करेंगे तब वो भी इसी तरह बहनों की शादी धूमधाम के साथ अपने खर्चे से करवायेंगे। वही अंकुश राजा ने खेसारी लाल की भी जमकर तारीफ की । दोनों भाई ने कहा कि खेसारी भईया ने यहां आकर चार चांद लगा दिया है। उन्होंने अपनी तरफ से नवविवाहित 11 जोड़े को गिफ्ट के तौर पर बाइक दिया। जिसे पाकर दूल्हे राजा काफी खूश हो गये। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में होने लगी और सोशल मीडिया पर भी यह वायरल हो गया। वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस

वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस

वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस

टैग्स