ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

भोजपुरी सिंगर अंकुश-राजा ने 11 बहनों की धूमधाम के साथ करवाई शादी, खेसारी लाल ने गिफ्ट में दिया 11 बाइक

भोजपुरी सिंगर अंकुश और राजा ने 11 बहनों की शादी भव्य तरीके से करवाई। इस मौके पर खेसारी लाल यादव ने 11 जोड़ों को लाल रंग की बाइक गिफ्ट की और समारोह में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिया।

बिहार न्यूज
एक विवाह ऐसा भी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: भोजपुरी सिंगर अंकुश और राजा ने आज वह कर दिखाया जो आजतक किसी भोजपुरी कलाकार ने नहीं किया। दरअसल भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान भोजपुरी सिंगर अंकुश ने मंच से ऐलान किया था कि वह अपने बड़े भाई राजा की शादी में 11 बहनों की शादी धूमधाम के साथ अपने घर से करवायेंगे। आखिरकार आज वह शुभ दिन आ ही गया। 


अंकुश राजा ने आज अपने पैतृक गांव सासाराम स्थित नये घर में कुल 11 बहनों की शादी धूमधाम के साथ करवाई। राजा के तिलक के मौके पर यह भव्य आयोजन किया गया। शादी के बाद सभी 11 बहनों को पलंग, सोफा, फर्नीचर सहित कई घरेलू सामान गिफ्ट देकर खुशी-खुशी विदा किया। इस अनोखे शादी में भोजपुरी के सुपर स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव शामिल हुए। खेसारी लाल यादव ने अपने तरफ से 11 जोड़ों को 11 बाइक गिफ्ट के तौर पर दिया। 


जिसे पाकर सभी 11 दूल्हे राजा खुशी से झूम उठे। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उनकी शादी में खेसारी लाल शामिल होने पहुंचे हैं। खेसारी लाल ने सभी बहनों के पति को ऐसा गिफ्ट दिया कि उसकी चर्चा पूरे इलाके में होने लगी है। सभी को लाल रंग की बाईक खेसारी ने गिफ्ट में दिया। इस दौरान अंकुश-राजा ने बहनों के लिए गीत भी गाये वही खेसारी लाल यादव ने भी अपने स्वर दिये और अंकुश राजा की तारीफ करते वो थके नहीं। 


उन्होंने कहा कि ऐसा भाई हर घर होना चाहिए। खेसारी लाल ने यह भी कहा कि जब उनका घर छपरा में बनकर तैयार हो जाएगा और जब वो गृह प्रवेश करेंगे तब वो भी इसी तरह बहनों की शादी धूमधाम के साथ अपने खर्चे से करवायेंगे। वही अंकुश राजा ने खेसारी लाल की भी जमकर तारीफ की । दोनों भाई ने कहा कि खेसारी भईया ने यहां आकर चार चांद लगा दिया है। उन्होंने अपनी तरफ से नवविवाहित 11 जोड़े को गिफ्ट के तौर पर बाइक दिया। जिसे पाकर दूल्हे राजा खूश हैं। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है। 

टैग्स