ब्रेकिंग
3 घंटे भी नहीं टिकी दुल्हन... सुहागरात से पहले ही दूल्हे को दिया 'झटका', लाखों रुपये लेकर हुई फरारMDM में कीड़ा मिलने का मामला: खगड़िया में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, चार रसोइया भी हटाए गए; शिक्षा मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहींकेंद्र सरकार और CJP के बीच अहम बैठक खत्म, एक घंटे तक चली मीटिंग; क्या हुई बात?PM मोदी के आधी रात वाले संदेश पर रोहिणी आचार्य का तंज, फोटो शेयर कर साधा निशानाJNU का बड़ा फरमान, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूर रहें छात्र; नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई3 घंटे भी नहीं टिकी दुल्हन... सुहागरात से पहले ही दूल्हे को दिया 'झटका', लाखों रुपये लेकर हुई फरारMDM में कीड़ा मिलने का मामला: खगड़िया में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, चार रसोइया भी हटाए गए; शिक्षा मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहींकेंद्र सरकार और CJP के बीच अहम बैठक खत्म, एक घंटे तक चली मीटिंग; क्या हुई बात?PM मोदी के आधी रात वाले संदेश पर रोहिणी आचार्य का तंज, फोटो शेयर कर साधा निशानाJNU का बड़ा फरमान, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूर रहें छात्र; नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

आरके सिन्हा को मिला लोकनायक जय प्रकाश सम्मान, जेपी सेनानियों की समस्याओं पर चर्चा की

PATNA : 1974 में लोकनायक जेपी पर हुए लाठी प्रहार की स्मृति में आज पूर्व सांसद आरके सिन्हा को 'लोकनायक जय प्रकाश सम्मान' से जेपी सेनानियों ने सम्मानित किया. अन्नपूर्णा सभागा

आरके सिन्हा को मिला लोकनायक जय प्रकाश सम्मान, जेपी सेनानियों की समस्याओं पर चर्चा की
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 1974 में लोकनायक जेपी पर हुए लाठी प्रहार की स्मृति में आज पूर्व सांसद आरके सिन्हा को 'लोकनायक जय प्रकाश सम्मान' से जेपी सेनानियों ने सम्मानित किया. अन्नपूर्णा सभागार में संपूर्ण क्रांति मंच की सभा की अध्यक्षता करते हुए कुमार अनुपम ने जेपी सेनानियों की समस्याओं की चर्चा की. मुख्य अतिथि विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने 74 आंदोलन की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए मैंरवा और पटना सिटी गोलीकांड मे शहीद हुए जेपी सेनानियों को याद किया.


संपूर्ण क्रांति मंच के उपाध्यक्ष जय प्रकाश महंत ने नालंदा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, गया,अरवल, खगरिया, मुंगेर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया आदि जिलों से आए जेपी सेनानियों का परिचय कराया और सभी की तरफ से आरके सिन्हा से आग्रह किया कि वे जेपी सेनानियों का नेतृत्व स्वीकार करें. पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने संपूर्ण क्रांति आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जेपी सेनानियों का नेतृत्व स्वीकार करते हुए कहा कि एक प्रांतीय सम्मेलन मे संगठन की व्यवस्था की जाएगी. 


उन्होंने बताया कि शिक्षा और व्यवस्था में आमूल परिवर्तन की मांगों को पूरा करने के लिए काफी कार्य हो रहे हैं, लेकिन सामाजिक आंदोलन को गतिशील किए बगैर संपूर्ण क्रांति के सवालों को सरकार भी हल नहीं कर सकती. भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन सिर्फ सरकार पर निर्भर रह कर संपूर्ण क्रांति की राह पर आगे नहीं बढ़ा जा सकता. जेपी और गांधी ने भी ग्राम स्वराज के रास्ते लोकशक्ति को सशक्त बना कर राज शक्ति पर नियंत्रण की बात की थी. 


सभा मे शंभू प्रसाद सिंह, विशेश्वर प्रसाद, ब्रह्मदेव पटेल, अनिल कुमार सिन्हा, अशोक घोष, योगेन्द्र प्रसाद मोदी, कृष्ण कुमार चौधरी, महेश शर्मा, तारकेश्वर प्रसाद, विशाल सिंह, रवि रंजन कुमार समेत कई जेपी सेनानी उपस्थित रहे.

टैग्स