ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

राजधानी में बदमाशों ने ATS जवान के पेट में मारी गोली, राहगीर से लूटपाट का विरोध करने पर किया हमला

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता ही जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। अपर

राजधानी में बदमाशों ने ATS जवान के पेट में मारी गोली, राहगीर से लूटपाट का विरोध करने पर किया हमला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता ही जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। अपराधी इस कदर बेलगाम हो गए हैं उन्हें न तो पुलिस प्रसाशन का खौफ है और न ही अन्य किसी चीज़ों का। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके परसा बाजार से निकल कर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने ATS जवान के पेट में मारी गोली दी है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह परसा बाजार थाना अंतर्गत पटना पुनपुन मार्ग पर मंगली चक के पास बदमाशों ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। अपराधी राहगीरों से लूट व छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे इन बदमाशों रोकना जवान को महंगा पड़ गया और अपराधकर्मियों ने जवान के पेट में गोली मार दी। इसके बाद जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलती है पुलिस महकमे मे खलबली मच गया। 


वहीं, इस घटना के बाद से पटना के परसा बाजार थाना में हड़कंप मचा हुआ है। यहां थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान एक जवान को अपराधियों ने गोली मार दी है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक पुलिस के जवान की नजर इसपर पड़ी तो उसने विरोध किया और अपराधी पर कार्रवाई करने बढ़ गए। पुलिस के जवान को यह कदम भारी पड़ गया। बदमाश इतने बेखौफ थे कि उसने पुलिस के जवान को ही गोली मार दी। गोली पुलिस जवान के पेट मे लगी है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। घायल जवान एटीएस का बताया जा रहा है।  


इधर, अब अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापमारी की जा रही है। इस घटना की पुष्टि करते हुए परसा बाजार थाना अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि मंगलीचक के पास किसी राहगीर से अपराधी लूटपाट का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वहां से एक पुलिस का जवान भी गुजर रहा था। पुलिस के जवान ने अपराधियों को ललकारा और उससे भिड़ गया।  उसके बाद अपराधियों ने पुलिस जवान के पेट में गोली मार दी। जवान को एक गोली लगी ह। इसके बाद  गंभीर हालत में फिलहाल इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। वही अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें