ब्रेकिंग
ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी, इस स्टेशन पर नहीं रूकी ट्रेन तो होगा आंदोलन

SASARAM : आरा-सासाराम रेलवे रूट पर हसनबाजार में पटना-सासाराम फास्ट पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोग अब आंदोलन के मूड में नजर आ रहे हैं। लोगों ने एलान कर दिया

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : आरा-सासाराम रेलवे रूट पर हसनबाजार में पटना-सासाराम फास्ट पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोग अब आंदोलन के मूड में नजर आ रहे हैं। लोगों ने एलान कर दिया है कि अगर रेलवे उनकी मांग पर ध्यान नहीं देगा तो आंदोलन तय है।


स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से हसनबाजार भोजपुर जिले का प्रमुख केंद्र है। भोजपुर-रोहतास के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित होने के कारण इसका अलग महत्व है। यहां रेलवे हॉल्ट पर आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यात्रा के लिए पहुंचते हैं, लेकिन केवल दो पैसेंजर ट्रेनों का ही यहां ठहराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हसनबाजार में पटना तक जानेवाली किसी ट्रेन का ठहराव नहीं है। लोगों ने कहा कि पटना-सासाराम फास्ट पैसेंजर ट्रेन का ठहराव छोटे-छोटे हॉल्टों पर होता है लेकिन हसनबाजार की उपेक्षा की जा रही है। लोगों का कहना है कि पटना-सासाराम फास्ट पैसेंजर ट्रेन को यहां रोकने पर रेलवे को गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। लोगों ने कहा कि रेलवे अगर उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगें।