ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

राजधानी में गैस लिक के कारण तीन मंजिला मकान लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

PATNA : गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगलगी की घटना में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से आगलगी की घटना निकल कर सामने आता है। इसी कड़ी में अब

राजधानी में गैस लिक के कारण तीन मंजिला मकान लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगलगी की घटना में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से आगलगी की घटना निकल कर सामने आता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गैस लीक के कारण दानापुर थाना क्षेत्र के थाना रोड में बुधवार को तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। ये मकान सुनील साव का है। 



मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर में आज सुबह एक घर में गैस सिलेंडर से लीक होने लगा। इस दौरान सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह आग पहले मंजिल तक पहुंच गया।जिसके बाद आसपास में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर उधर भागते नजर आए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दानापुर पुलिस ने अग्निशमन को जानकारी दी। जिसके बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस मकान के नीचे एक मिठाई की दूकान होने की भी बात कही जा रही है। 



इधर, इस घटना को लेकर घर के मालिक  सुनील साव ने बताया कि, इस अगलगी में लगभग 2 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और अग्निशमन को सूचना दी। मकान मालिक द्वारा गैस लीक के कारण आग लगने की सूचना दी गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें