ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौरा

आर ब्लॉक-दीघा फोर लेन को लोगों ने किया जाम, ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर काटा बवाल

PATNA : राजधानी पटना के आर ब्लॉक-दीघा रोड पर पुनाइचक के पास आज स्थानीय लोगों ने खूब बवाल काटा. दरअसल लोगों की मांग है कि जबतक यहां ओवरब्रिज नहीं बनेगा तब तक वह सड़क पर से जाम नहीं ह

आर ब्लॉक-दीघा फोर लेन को लोगों ने किया जाम, ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर काटा बवाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के आर ब्लॉक-दीघा रोड पर पुनाइचक के पास आज स्थानीय लोगों ने खूब बवाल काटा. दरअसल लोगों की मांग है कि जबतक यहां ओवरब्रिज नहीं बनेगा तब तक वह सड़क पर से जाम नहीं हटाएंगे. 


प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि पुनाइचक और बोरिंग रोड के बीच डिवाइडर नहीं होने की वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन और सरकार केवल आश्वासन देने का काम कर रही है लेकिन धरातल पर इस तरफ कोई काम नहीं हो रहा है. लोगों का कहना है कि जब यहां हाइवे नहीं बना था. रेलवे की पटरी थी, तभी रास्ता चालू था. लेकिन अब हाइवे बनने के बाद उस रास्ते को बंद कर दिया गया है. जिसे लेकर स्थानीय लोग उग्र हो गए हैं, और ओवरब्रिज के साथ रास्ते को फिर से चालू कराने की मांग कर रहे हैं.


लोगों ने सरकार से मांग की है कि सरकार अगर नीचे से रास्ता नहीं देना चाहती है, तो कम से कम हाइवे के ऊपर से ओवरब्रिज का निर्माण करा दे क्योंकि उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.