ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Crime: दहेज के लिए कातिल बन गया शौहर, 5 साल पहले कोर्ट मैरिज के बाद घर जमाई बनकर रह रहा था

मृतका की मां ने बताया कि चार दिन पहले ही जान से मारने की धमकी उनकी बेटी को दिया था। आज चौथे दिन पूरे होते ही उसने गला दबाकर मेरी बेटी को मार दिया। लड़का शादी के बाद से ही मेरे ही घर में जमाई बनकर रह रहा था। रात में बेटी का गला दबाकर जान से मार दिया.

BIHAR POLICE
दहेज के लिए हत्या
© reporter
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR CRIME: पूर्णिया के बांसडोल गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी बात को लेकर पति ने गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। परिजनों का आरोप है कि पति ने ही हत्या की और मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.


घटना पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगर पंचायत के बांसडोल गांव की है जहां दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हुआ था। पति साबीर रजा ने 25 वर्षीय पत्नी फारबा खातून को मौत की नींद सुला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर बायसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच पूर्णिया भेजा। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतका की मां रमाजुल और बहन ने बताया कि पांच साल पहले ही बगल के गांव के लड़के से फारबा खातून ने कोर्ट मैरिज  किया था। 


जिसके बाद उसका पति और ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। दहेज को लेकर उसे हर दिन प्रताड़ित किया करते थे। दो लाख रुपए लौन उठाकर दिये थे। वो पैसा भी शराब पीकर खत्म कर दिया। पैसा खत्म होने के बाद चार गाय का बाछड़ा भी बेच दिया। फिर भी मृतका के पति का लालच कम नहीं हुआ। वह अक्सर मायके से और दहेज मांगकर लाने को कहता था। मांग पूरी नहीं होने पर वो उनकी बेटी को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करता था। बेटी की अक्सर पिटाई करता था। 


मृतका की मां ने बताया कि चार दिन पहले ही जान से मारने की धमकी उनकी बेटी को दिया था। आज चौथे दिन पूरे होते ही उसने गला दबाकर मेरी बेटी को मार दिया। लड़का शादी के बाद से ही मेरे ही घर में जमाई बनकर रह रहा था। रात में बेटी का गला दबाकर जान से मार दिया और पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। लड़की की मॉ का आरोप है कि साबीर रजा और उसका बाप तजेमुल,मां कौशरी और बहन तरन्नुम ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की और मौके से फरार हो गया है। मृतका के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता