ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिहार के इस इलाके के लिए बड़ी खबर: एयरपोर्ट टर्मिनल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने दिये पैसे, जल्द शुरू होगी उड़ान

बिहार के सीमांचल के निवासियों के लिए बड़ी खबर है. पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण के लिए पैसे जारी हो गये हैं. इसी साल से उड़ान शुरू हो जायेगी.

BIHAR
जल्द शुरू होगी उड़ान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PURNIA: बिहार में एक औऱ एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने वाला है. केंद्र सरकार एयरपोर्ट के टर्मिनल के निर्माण ने पैसे जारी कर दिये हैं. टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. इसी साल इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने की संभावना है.


चालू होगा पूर्णिया एयरपोर्ट, सीमांचल को फायदा

पिछले साल की केंद्र सरकार ने पूर्णिया में एयरपोर्ट चालू करने का ऐलान किया था. इसके बाद जमीन चिह्नित कर उसकी चाहरदीवारी बनाने का काम शुरू हुआ था. लेकिन अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority Of India) ने पूर्णिया टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण को मंजूरी दे दी है. टर्मिनल निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. इसका मतलब ये है कि जल्द ही बिहार के एक और एयरपोर्ट से हवाई जहाज की उड़ान शुरू होने जा रही है. 


टर्मिनल निर्माण के लिए टेंडर फाइनल

एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी टेंडर के तहत कुल ₹33.99 करोड़ की लागत से इस टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा. ये राशि अनुमानित लागत ₹44.15 करोड़ से 23 प्रतिशत कम है. टेंडर प्रक्रिया के तहत पहली बोली 12 सितंबर और दूसरी बोली 27 सितंबर को खोली गई थी. अब फाइनल एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके बाद टर्मिनल बनाने का काम शुरू हो जाएगा.


आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पूर्णिया एयरपोर्ट

एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया के आर्किटेक्ट ने पहले ही पूर्णिया एयरपोर्ट का डिजाइन तैयार कर लिया है. यह एयरपोर्ट "स्टेट ऑफ द आर्ट" सुविधाओं से लैस होगा और अगले 30-40 वर्षों के लिए यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इस एयरपोर्ट पर कुल पांच एयरोब्रिज बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.


अंतरिम टर्मिनल का निर्माण पोर्टा कांसेप्ट पर

मुख्य एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण से पहले, एक अंतरिम टर्मिनल भवन पोर्टा कांसेप्ट पर तैयार किया जाएगा, जिससे उड़ानों का संचालन जल्द शुरू किया जा सके. एयरपोर्ट ऑथरिटी के मुताबिक  डीजीएम (इंजीनियरिंग) को प्रोजेक्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया है और ठेकेदार को जल्द से जल्द अनुबंध पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. निर्माण एजेंसी को ₹1.69 करोड़ की परफॉर्मेंस गारंटी और ₹88.30 लाख की सुरक्षा निधि जमा करनी होगी. कार्यस्थल पर श्रम कानूनों के अनुपालन का भी सख्ती से पालन किया जाएगा.  


इसी साल शुरू होगी उड़ान

एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक कोशिश ये है कि अगले 6-7 महीने में एयरपोर्ट का अस्थायी टर्मिनल बन कर तैयार हो जाये. इससे हवाई जहाज की उड़ान शुरू हो जायेगी. सरकार का लक्ष्य है कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो जाये. 


रंग लायी नीतीश की कोशिश

वहीं बिहार सरकार ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के विजन के तहत ही पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में पूर्णिया का दौरा किया था. अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ना केवल 581 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं की घोषणा की थी बल्कि पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास कार्य की भी समीक्षा की थी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. 


पूर्णिया एयरपोर्ट की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की थी. बैठक में सीएम ने एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु सभी पक्षों तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे. 


सीमांचल, कोसी समेत नेपाल भी लाभान्वित

 पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए यह टर्मिनल निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ना केवल कोसी और सीमांचल क्षेत्र बल्कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल के लोगों को सीधी हवाई सुविधा मिलने का रास्ता साफ होगा। अंतरिम टर्मिनल के पूरा होते ही हवाई यात्रा शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।