ब्रेकिंग
जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?

पूर्णिया एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण का विरोध, लाठी-डंडे से ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा, SDO बोले..पब्लिक में आक्रोश होगा तो हम देख लेंगे

एसडीओ ने बताया कि सभी जमीन के मालिक का मुआवजा कोर्ट में जमा कर दिया गया है। वे वहां से मुआवजे की राशि प्राप्त कर सकते हैं। जबकि स्थानीय महिला का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है और उनके मक्के की लगी फसल को काट दिया गया है।

BIHAR
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन इसके विरोध में लोग सामने आ रहे हैं। जमीन अधिग्रहण के विरोध में आज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया और लाठी-डंडे से पुलिस को खदेड़ दिया।


ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ गया। सामने आए वीडियो और फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पुलिस और ग्रामीणों के बीच इसे लेकर विवाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है की जमीन अधिग्रहण करने के बाद मुआवजे की राशि अब तक नहीं दी गई है।


किसानों के मक्के की फसल को काट दिया गया है। फसल काटे जाने और मुआवजा नहीं देने की वजह से ग्रामीण आक्रोशित है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। जो लगातार कैंप कर रहे हैं। आज जब पुलिस की टीम एसडीओ के नेतृत्व में मक्का कटाई के लिए गई हुई थी तभी ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया और इस दौरान जमकर हंगामा मचाया। 


एसडीओ पार्थ गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण कार्य के लिए बाहर से संवेदक आ चुके हैं और स्थानीय लोगों से कई बार वार्ता हो चुकी है। पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए और संवेदक को सुरक्षा देने के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। कल भी लोगों ने हंगामा मचाया था। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 


एसडीओ ने बताया कि सभी जमीन के मालिक का मुआवजा कोर्ट में जमा कर दिया गया है। वे वहां से मुआवजे की राशि प्राप्त कर सकते हैं। जबकि स्थानीय महिला का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है और उनके मक्के की लगी फसल को काट दिया गया है। इसी बात का हम लोग विरोध कर रहे हैं।

टैग्स