ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Expressway: इस रूट से गुजरेगा नया एक्सप्रेस-वे,इतनी होगी टोटल लंबाई; इस जिले की हो गई चांदी

Expressway:पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण और निर्माण पूर्व तैयारियों को अद्यतन करने का निर्देश दिया। एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 244.931 किलोमीटर होगी

Expressway
Expressway
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Expressway: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे (Patna Purnia Expressway) के निर्माण की आरंभिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई और भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण पूर्व तैयारियों को अद्यतन करने का निर्देश दिया। 


दरअसल, सड़क तथा परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार ने पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 244.931 किलोमीटर है, जिसमें से पूर्णिया जिले में 59.231 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। अधिसूचना के अनुसार, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पूर्णिया जिले के छह अंचलों के 55 मौजों से होकर गुजरेगा।


 एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि खेसरा पंजी तैयार कर अन्य आवश्यक कार्रवाई अविलंब की जा सके।  एक्सप्रेस-वे की सभी तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से करना है, इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी अभी से आगे जरूरी पड़ने वाले कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।


इधर, एक्सप्रेस-वे पूर्णिया जिले के बड़हरा अंचल के सुखसेना, भटोतर सहित कुल 17 मौजों से गुजरेगा। इसी प्रकार धमदाहा अंचल के चिकनी, राजघाट गरैल व दमैली सहित कुल 15 मौजों से गुजरेगा। कृत्यानंद नगर अंचल के बिठनौली, खेमचंद, काझा, ठाकुरबाड़ी, अकबराबाद आदि कुल 14 मौजों से सड़क गुजरेगी।