ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

पटना से पूर्णिया तक का सफर होगा हाई स्पीड! ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बनेंगे 21 इंटरचेंज और 9 ROB

टना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट फाइनल हो गया है। यह 244.93 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी अनुमानित लागत 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक होगी। यह एक्सप्रेसवे पटना, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल और पूर्णिया जिलों से गुजरेगा।

expressway
expressway
© expressway
User1
2 मिनट

बहुप्रतीक्षित पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट फाइनल हो गया है। सांसद दिनेश चंद्र यादव ने रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेस-वे 244.93 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी अनुमानित लागत 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक होगी। 


इस परियोजना के लिए 90 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर 21 इंटरचेंज, 9 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और 21 बड़े पुल बनाए जाएंगे। कुल 140 छोटे पुल और अन्य आधुनिक यातायात सुविधाएं भी इस परियोजना का हिस्सा होंगी। 


इसका निर्माण कार्य हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोरलेन एनएच-22 से शुरू होकर मीर नगर सराय से तीन किलोमीटर दक्षिण में होगा और यह विभिन्न जिलों और कस्बों से होते हुए पूर्णिया में एनएच-57 फोरलेन से जुड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे पटना, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल और पूर्णिया जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे लाखों लोगों को लाभ होगा।


इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से पटना और पूर्णिया के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कृषि उत्पादों और वाणिज्यिक वस्तुओं का तेजी से परिवहन संभव हो सकेगा। बिहार के कई इलाके हाई-स्पीड रोड नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।


इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से पटना से पूर्णिया तक की यात्रा पहले से ज्यादा तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। बिहार सरकार और केंद्र सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।