ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

पहले प्रेमी ने खाया जहर फिर प्रेमिका ने लगा ली फांसी, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

MUZAFFARPUR: एक दूसरे का साथ चाहने वाले प्रेमी युगल को जब यह संभव नहीं लगा तो दोनों ने सुसाइड कर लिया. मामला जिले के सकरा थाना इलाके के एक गांव की है. शुक्रवार की

पहले प्रेमी ने खाया जहर फिर प्रेमिका ने लगा ली फांसी, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: एक दूसरे का साथ चाहने वाले प्रेमी युगल को जब यह संभव नहीं लगा तो दोनों ने सुसाइड कर लिया. मामला जिले के सकरा थाना इलाके के एक गांव की है.  

शुक्रवार की रात पहले प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी और इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार की सुबह प्रेमीका ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की बातें हो रही है. इस घटना की ईटहां रसूलनगर पंचायत के मुखिया देवकुमार सिंह ने पुष्टि की है. वहीं पुलिस ने इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार कर दिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ में से किसी ने भी सूचना नहीं दी है.

बताया जा रहा है कि एक ही मोहल्ले के रहने वाले  युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक ही समुदाय से आते हैं, लेकिन शुक्रवार को अचानक युवक ने जहर खाकर जान दे दी और इसकी जानकारी मिलते ही प्रेमिका ने भी कमरे में बंद करके फांसी लगा ली. 

प्रेमी युगल की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव उत्पन्न हो गया. लेकिन फिर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया. इसके बाद गांव वालों ने एक ही चिता पर प्रेमी-प्रेमिका का अंंतिम संस्कार कर दिया.