ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News : गंगा में बह गया पीपा पुल, आवागमन ठप; up-बिहार के लागों की बढ़ी परेशानी

Bihar News : गंगा नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए पीपा पुल लाइफलाइन होता है। आंधी की वजह से पीपा पुल टूटने के बाद आरा और बक्सर के कई इलाकों में यूपी और बिहार के बीच संपर्क टूट गया।

Bihar News
Bihar News
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार में तेज आंधी और बारिश की वजह से गुरुवार को बक्सर एवं भोजपुर जिले में गंगा नदी पर बने कई पीपा पुल टूट गए। इससे बिहार और उत्तर प्रदेश (यूपी) का संपर्क कई जगहों पर टूट गया। हवा की रफ्तार कम होने के बाद प्रशासन की टीम टूटे पीपा पुलों को दुरुस्त करने में लगी है। 


भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली गंगा नदी घाट पर गुरुवार दोपहर तेज आंधी से बिहार और यूपी को जोड़ने वाला पीपा पुल अचानक टूट गया। इससे बहुत बड़ा हादसा टलने के साथ आवागमन पूर्णतः ठप हो गया। वहीं बक्सर जिले में आई आंधी एवं बारिश से यूपी से बिहार आने-जाने के लिए नैनीजोर गंगा में बना पीपा पुल का कुछ हिस्सा टूट कर बह गया। इससे पीपा पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।


जबकि, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता खुर्शीद आलम ने बताया कि पुल को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। गंगा नदी में रात में काम करना आसान नहीं है। शनिवार तक पुल जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा।


इधर, जिले के परसा में अचानक हुए मौसम में बदलाव के साथ तेज आंधी तूफान से परसौना पुरानी बाजार स्थित करीब 300 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ गुरुवार दोपहर धराशायी हो गया। संयोग ठीक रहा कि आंधी तूफान को देख वहां रखे कई गुमटीनुमा दुकानों के पास से स्थानीय दुकानदार सावधानी से अलग हट गए। इससे अनहोनी की घटना नहीं हुई।