ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

गोलगप्पा खाने के बाद करीब एक दर्जन लोग बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती; फूड पॉइजनिंग की आशंका

Bihar News: बगहा के रामनगर के भावल गांव में गोलगप्पा खाने के बाद करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका में कई लोगों को रामनगर सीएचसी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बगहा के रामनगर प्रखंड के भावल गांव में गोलगप्पा खाने के बाद करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। फूड पॉइजनिंग की आशंका के बाद बीमार लोगों को आनन-फानन में रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। वहीं, कुछ लोगों का इलाज निजी अस्पताल में भी चल रहा है।



बताया जा रहा है कि गांव में बीते दिन कई लोगों ने गोलगप्पा खाया था। इसके बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों में 60 वर्षीय मधु देवी, जूही कुमारी, मयंक कुमार, हर्षित कुमार, दीपराज साह, खुशबू कुमारी, कृष्णा कुमार और नीतीश कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं।



घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। परिजनों ने बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल सभी का उपचार जारी है। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामला फूड पॉइजनिंग का है। 




उन्होंने कहा कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, गोलगप्पे खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने की वजह की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता