ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजाबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए RJD ने छह अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पटना शिक्षक, पटना स्नातक, कोशी स्नातक, दरभंगा स्नातक, सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

Bihar MLC election 2026
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल छह प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।



RJD बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी पत्र में इन उम्मीदवारों के नाम और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी दी गई है। पार्टी की तरफ से जारी पत्र में बताया गया है कि दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर विचार किया जा रहा है।



आरजेडी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया है।



बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। RJD की ओर से छह उम्मीदवारों की घोषणा के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी की चुनावी गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है। पार्टी की ओर से जारी सूची में शिक्षक और स्नातक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। अब शेष दो सीटों पर पार्टी की ओर से किसे उम्मीदवार बनाया जाता है, इस पर नजर रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता