ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

किसान भवन पर अवैध कब्जा, 24 घंटे में कब्जामुक्त करने का निर्देश; प्रभारी मंत्री का एक्शन

गोपालगंज के फुलवरिया किसान भवन पर लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जे के मामले में प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिला प्रशासन को 24 घंटे के भीतर किसान भवन को कब्जामुक्त कराने का निर्देश दिया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: गोपालगंज में किसान भवन पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे के मामले में अब प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाया है। फुलवरिया प्रखंड स्थित किसान भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। 



बीस सूत्री की बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और बीस सूत्री के सदस्यों ने किसान भवन पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायत प्रभारी मंत्री के सामने रखी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और जिला पदाधिकारी को किसान भवन को 24 घंटे के भीतर कब्जामुक्त कराने का निर्देश दिया।



गोपालगंज समाहरणालय सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक के दौरान फुलवरिया प्रखंड के किसान भवन पर अवैध कब्जे का मामला प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और बीस सूत्री के सदस्यों ने प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा को बताया कि फुलवरिया प्रखंड में स्थित किसान भवन पर लंबे समय से अवैध कब्जा है। किसान भवन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवन के इस तरह इस्तेमाल किए जाने को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं।



मामला सामने आते ही प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके से ही जिला प्रशासन को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने जिला पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि फुलवरिया के किसान भवन को 24 घंटे के अंदर अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने किसान भवन को खाली कराने के बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।



प्रभारी मंत्री के इस निर्देश के बाद अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी। लंबे समय से किसान भवन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है, यह देखने वाली बात होगी। बीस सूत्री की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर प्रभारी मंत्री की तत्काल कार्रवाई से साफ है कि सरकारी और सार्वजनिक भवनों पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर जिला प्रशासन को अब सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



फिलहाल, प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद फुलवरिया किसान भवन को 24 घंटे के भीतर कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस निर्देश को किस तरह अमलीजामा पहनाता है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता