ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजाबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

Bihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...

विशेष निगरानी इकाई ने आय से करीब 3.01 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी में 16 भूखंडों के दस्तावेज, 1.96 लाख रुपये नकद, करीब 76 लाख रु के गहने व

लघु जल संसाधन विभाग, राजेन्द्र कुमार, विशेष निगरानी इकाई, Bihar News, SVU Raid, Special Vigilance Unit, Rajendra Kumar, Superintending Engineer Rajendra Kumar, Minor Water Resources Department Bihar,
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: विशेष निगरानी इकाई ने आज 11 सितंबर को लघु जल संसाधन विभाग के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी की. आय से लगभग 3 करोड रुपए अधिक अर्जित करने के मामले में विशेष निगरानी इकाई ने 10 सितंबर 2026 को केस संख्या- 25 दर्ज किया था . राजेन्द्र कुमार छपरा अंचल में बतौर अधीक्षण अभियंता पदस्थापित हैं. 


प्रारंभिक जांच में या पता चला है कि लघउ सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार 2008 में सरकारी सेवा में आए. पदस्थापन के दौरान इन्होंने भ्रष्ट तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है. इन्होंने अवैध तरीके से अर्जित धन को बहन, बहनोई और माता के बैंक खातों से लेयरिंग करते हुए वैध साबित करने की कोशिश की है. इस राशि से इन्होंने पटना, विक्रम, नवादा और मुंबई में अचल संपत्ति अर्जित किया है. 


राजेंद्र कुमार के पास कुल 3 करोड़ 1 लाख 87 हजार 108 रुपए की अधिक संपत्ति पाई गई है. कोर्ट से सर्च वारंट लेकर विशेष निगरानी इकाई ने राजेंद्र कुमार के बेउर महावीर कॉलोनी आवास, सास पटना- गया बायपास रोड स्थित आवास, राजेंद्र कुमार की बहन के एसबीआई ऑफिसर गोरेगांव मुंबई स्थित आवास, पटना और सारण स्थित कार्यालय और गोपालगंज के पैतृक आवास की तलाशी ली गई . तलाशी के दौरान माता सुनैना देवी के नाम से प्रॉपर्टी के आठ से अधिक कागजात मिले हैं. माता के नाम पर मुंबई के पनवेल इलाके में लगभग 75 डिसमिल जमीन जिसका मूल्य एक करोड़ 61 लाख रुपए है. इसके निबंधन पर 9 लाख 96000 रू खर्च हुए हैं. कुल मिलाकर पत्नी, माता बहन के नाम पर 16 भूखंड के कागजात मिले हैं.


राजेंद्र कुमार के आवास की तलाशी के दौरान सोनपुर में एक प्लॉट जिसकी कीमत 18 लाख रुपए है, से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. साथ ही एक अन्य प्लॉट की खऱीद से संबधित 39 लाख रुपए भुगतान की रसीद प्राप्त हुई है. तलाशी में अभी तक 196000 नगद और 76 लाख रुपए के आभूषण ,गाड़ी एवं महंगी वस्तुओं की खरीदारी से संबंधित बिल बरामद किए गए हैं. राजेंद्र कुमार एवं इनकी पत्नी कंचन कुमारी, माता सुनैना देवी के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में छह खाते मिले हैं. जिसमें काफी राशि जमा होने की संभावना है. पटना के महावीर कॉलोनी स्थित आवास में अभी तक तलाशी जारी है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता