1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 01, 2025, 7:47:36 PM
नवनियुक्त राज्यपाल से तेजस्वी की मुलाकात - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नये साल के अवसर पर राजभवन पहुंचे। जहां बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में मुलाकात कर पदग्रहण और नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। जिसके बाद राज्यपाल कुछ देर बाद राबड़ी आवास पहुंचे जहां उन्होंने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने इस दौरान लालू से उनके सेहत के बारे में पूछा। तब लालू यादव ने अपनी सेहत की जानकारी दी। आज बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का जन्मदिन है। नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राबड़ी देवी से भी मिले और उन्हें जन्मदिन और नववर्ष की बधाई दी।
राबड़ी आवास में सुबह से ही लालू-राबड़ी-तेजस्वी से मिलने के लिए राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गयी। आरजेडी कार्यकर्ता गिफ्ट और गुलदस्ता लेकर अपने लेकर अपने नेता लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे और नये साल की शुभकामनाएं दी। कोई लालू यादव के लिए बकरा लेकर पहुंचा तो राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन लालू को भेंट किया।
नए साल पर तेजस्वी यादव ने भी लोगों को बधाई दी और नए साल में यह संकल्प लिया कि बेरोजगारी और पलायन को खत्म करेंगे। नए साल में नई और सकारात्मक सरकार बनाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को नए साल की शुभकामना देते हैं। इस साल नीतीश चाचा की विदाई तय है। नीतीश कुमार विदाई यात्रा कर रहे हैं पता नहीं नीतीश कुमार कहां घूम रहे हैं। किससे बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। खेत में लगातार 20 साल तक एक ही बीज डालने से फसल और जमीन दोनों खराब हो जाता है। नए ब्रांड का नया बीज डालने का समय आ गया है। तेजस्वी ने कहा कि नए साल में बिहार को आगे बढ़ाना है नए साल में बिहार से एनडीए की विदाई तय है।