1st Bihar Published by: VISHWAJIT ANAND Updated Jan 05, 2025, 10:49:10 PM
अनशन पर प्रशांत किशोर - फ़ोटो GOOGLE
PATNA: 70वीं BPSC पीटी री एग्जाम सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर जनसुराज पार्टी के संरक्षक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2 जनवरी की शाम से पटना के गांधी मैदान में अनशन पर बैठे हुए हैं। खुले आसमान में गांधी मूर्ति के पास कई अभ्यर्थी भी उनके साथ आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज अनशन का चौथा दिन है और अब आंदोलनकारियों की सेहत पर असर दिख रहा है। प्रशांत किशोर सहित अभ्यर्थियों के हेल्थ चेकअप के लिए वहां डॉक्टर की टीम भी मौजूद हैं।
जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में शिक्षा व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर लगातार चौथे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे हैं। ऐसे में रविवार शाम को प्रशांत किशोर की स्वास्थ जांच के लिए पहुंचे डॉक्टर ने बताया कि अभी स्थिति ठीक हैं, शरीर में भूखे रहने से यूरिया की लेवल थोड़ी बढ़ गई हैं और शुगर लेवल ऊपर नीचे हो रहा हैं। डॉक्टर ने प्रशांत किशोर से ये भी आग्रह करते हुए बोला कि अब अगर वो सॉलिड और लिक्विड डाइट लेना शुरू नहीं किए तो स्थिति बिगड़ सकती है।