ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन आज, VIP के संस्थापक मुकेश सहनी ने दी बधाई

बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है। VIP सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही नये साल की भी शुभकामनाएं दी।

mukesh sahani
HAPPY BIRTHDAY
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (MUKESH SAHNI) ने आज बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (RABRI DEVI) के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की है। वही नये साल की भी शुभकामनाएं दी। 


पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री न एक कर्तव्य परायण महिला के रूप में खुद को साबित किया है बल्कि एक सफल  राजनीतिज्ञ भी रही है। उन्होंने राबड़ी देवी के स्वस्थ्य और शतायु होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।मुकेश सहनी ने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। उन्होंने दावा करते हुए इस साल होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव बिहार के लिए अहम चुनाव है।


इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष आपके लिए तमाम खुशियां लेकर आये। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की है।

टैग्स