ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

BPSC : पूरे बिहार में आज महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, री -एग्जाम कराने की कर रहे मांग

BPSC : महागठबंधन की ओर से सोमवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। इसमें गठबंधन की सभी पार्टियों की छात्र इकाइयों के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

BPSC
BPSC
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BPSCबीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर इसे फिर से आयोजित करने की मांग को लेकर सोमवार को महागठबंधन की ओर से पटना सहित पूरे बिहार में प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों पर महागठबंधन के कार्यकर्ता सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन करेंगे। इसमें महागठबंधन के युवा एवं छात्र इकाई की भागीदारी रहेगी। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने यह जानकारी दी है।


बीपीएससी की परीक्षा में अनियमितता हो रही है। छात्र-छात्राओं का जो सत्याग्रह आंदोलन चल रहा है, उस पर पुलिसिया दमन कर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। महागठबंधन में शामिल लेफ्ट पार्टी सीपीआई ने भी बीपीएससी अभ्यर्थियों और आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ने की अपील की है।


इसके अलावा सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी अभ्यर्थियों की सभी मांगों का समर्थन करती है। सरकार तानाशाही रवैया छोड़े और आंदोलनकारियों के समर्थन में सड़क पर उतरे वाम-कांग्रेस विधायक एवं छात्र युवा नेताओं पर से मुकदमा वापस ले। इसमें गठबंधन की सभी पार्टियों की छात्र इकाइयों के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।


बता दें कि 13 दिसंबर को बीपीएससी की ओर से 70वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा को रद्द कर पुनः आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं। बीपीएससी ने पटना के एक सेंटर की परीक्षा रद्द कर चुनिंदा अभ्यर्थियों के लिए पुनः एग्जाम भी कराया।