ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगा

PATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरी

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में बंद घर से लाखों रुपये की चोरी, चोर दो अटैचियों में नकदी व जेवरात लेकर फरार, CCTV में दोनों चोर की तस्वीर कैद, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में दहशत का माहौल

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कपकपाती ठंड और कुहासे का फायदा उठाकर चोर घर में घुसकर चोरी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है, कि पुलिस के साथ-साथ सीसीटीवी का डर भी खत्म हो गया है। यही कारण है कि राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 


पीड़िता ललिता देवी अपने मायके फुलवारी शरीफ में पिछले तीन दिनों से रह रही थीं। इसी दौरान चोरों ने पहले घर की रेकी की और फिर देर रात चोरी को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।


CCTV में कैद हुई चोरी

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हुई है। फुटेज में देखा गया है कि रात करीब 2 बजे चोर दो अटैचियों में नकदी, जेवरात और अन्य सामान भरकर घर से निकलते हुए दिखाई दे रहा है।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी जांच के लिए बुलाई गई है, जो शाम में घटनास्थल का निरीक्षण करेगी।


स्थानीय लोगों में दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। उनका दावा है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई घरों में चोरी हो चुकी है। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राजधानी पटना ही पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, तो अन्य इलाकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

PATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरीPATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरीPATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरीPATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरीPATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरीPATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरीPATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरीPATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरीPATNA: कड़ाके की ठंड में बढ़ा चोरों का मनोबल, पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में लाखों की चोरी

पटना से सूरज की रिपोर्ट