ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

विधानसभा भवन शताब्दी समारोह आज : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास

PATNA : देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने 3 दिनों की बिहार यात्रा पर हैं। रामनाथ कोविंद बुधवार की दोपहर ही पटना पहुंच गए थे और आज उन्हें विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल

विधानसभा भवन शताब्दी समारोह आज : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास
Editor
2 मिनट

PATNA : देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने 3 दिनों की बिहार यात्रा पर हैं। रामनाथ कोविंद बुधवार की दोपहर ही पटना पहुंच गए थे और आज उन्हें विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल होना है। राष्ट्रपति आज विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के दौरान शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास करेंगे। शताब्दी समारोह एक साल तक चलेगा। रामनाथ कोविंद इसका शुभारंभ करने वाले हैं। इस दौरान वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रपति के साथ-साथ राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत अन्य गणमान्य इस मौके पर मौजूद रहेंगे। 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विधानसभा में शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही साथ वह बोधि वृक्ष के छोटे पौधे को भी लगाएंगे। विधानसभा भवन के 100 साल पूरा होने की स्मृति में शताब्दी स्तंभ का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्तंभ के ऊपर धातु का बना बोधि वृक्ष होगा। इसे बिहार वृक्ष के तौर पर जाना जाएगा। इस वृक्ष में 9 बड़ी शाखाएं होंगी जो राज्य के सभी प्रमंडलों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा 38 छोटी शाखाएं सभी जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। वृक्ष की शाखाओं में 243 पंक्तियां लगी होगी जो सभी विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजभवन में रात्रि विश्राम किया है। आज विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह 50 मिनट तक वहां मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पटना दौरे के दौरान पटना महावीर मंदिर, पटना सिटी गुरुद्वारा और बुद्ध स्मृति पार्क भी जाने वाले हैं। राष्ट्रपति कल यानी शुक्रवार की सुबह 11 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।